|
|
|

कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान को नया आयाम देते हुए कृषि विभाग
से अलग कर एक विभाग के रुप में शासन स्तर पर स्थापना की
गई है। पूर्व में कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग कृषि
विभाग के अन्तर्गत कृषि अनुभाग-8 के रुप में कार्यरत था।
शासन स्तर पर कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग प्रमुख सचिव
के अधीन कार्यरत है। प्रमुख सचिव के अधीन विशेष सचिव, कृषि
शिक्षा एवं अनुसंधान, अनु सचिव, अनुभाग अधिकारी शासन स्तर
पर कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के कार्यों का सम्पादन
करते हैं। वर्तमान में इस विभाग के प्रमुख सचिव श्री संजय
अग्रवाल आई.ए.एस. हैं। इसके अतिरिक्त विभाग
में एक विशेष सचिव (श्री अमिताभ), एक अनुभाग अधिकारी (श्री
राम सुमेर), चार समीक्षा अधिकारी (श्री अच्छेलाल, श्री
आलोक यादव, श्री राजेन्द्र यादव एवं श्री राम देव) तथा दो
सहायक समीक्षा अधिकारी (श्री राजेश गौड़ एवं श्री कृष्ण
राय) और एक अनु सेवक (श्रीमती किरन सिंह) कार्यरत हैं।
|
|
|