|

विभाग के
अन्तर्गत प्रदेश में विभिन्न कृषि वायवीय परिस्थितियों
में कृषि शिक्षा, शोध एवं प्रसार की बढ़ती आवश्यकताओं की
पूर्ति के लिये निम्न चार कृषि विश्वविद्यालय स्थापित
हैं -
1.
चन्द्र शेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय,
कानपुर
2.
नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय,
फैजाबाद
3. सरदार
वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय,
मेरठ
4.
इलाहाबाद एग्रीकल्चर इन्स्टीट्यूट डीम्ड
विश्वविद्यालय, इलाहाबाद
नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय,
फैजाबाद की स्थापना वर्ष 1975 को, चन्द्र शेखर आजाद कृषि
एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कानपुर की स्थापना
मार्च, 1975 में तथा सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं
प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, मेरठ की स्थापना अक्टूबर,
2000 में उ.प्र. कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय
अधिनियम, 1958 के अन्तर्गत हुई है। इलाहाबाद कृषि
संस्थान को भारत सरकार द्वारा विश्वविद्यालय ग्रान्ट
कमीशन एक्ट, 1956 की धारा-3 के अन्तर्गत अधिसूचना सं.
एफ-9 दिनांक 15-3-2000 के द्वारा डीम्ड विश्वविद्यालय का
दर्जा दिया गया है।
उपरोक्त 03 कृषि विश्वविद्यालय तथा 01 डीम्ड कृषि
विश्वविद्यालय के अतिरिक्त इस विभाग के नियंत्रणाधीन
उ.प्र. कृषि अनुसंधान परिषद, लखनऊ की स्थापना प्रदेश में
स्थापित कृषि विश्वविद्यालयों तथा सम्बन्धित विभागों के
साथ तकनीकी समन्वय तथा कृषि विश्वविद्यालयों द्वारा
संचालित किये जा रहे कार्यों की समीक्षा एवं सुझाव देने के
उद्देश्य से की गई है।
इसके अतिरिक्त बांदा जनपद में एक नवीन मान्यवर
श्री कांशीराम जी कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय की
स्थापना की जा रही है।
|