कार्य निष्‍पादन प्रक्रिया

विभाग का प्रत्‍येक अन्तिम निर्णय सचिव/प्रमुख सचिव की संस्‍तुति/अनुमोदन के पश्‍चात मा. मंत्री जी के अनुमोदनोपरांत होता है। शासन को प्राप्‍त होने वाले प्रत्‍येक पत्र चाहे वह किसी कर्मचारी/अधिकारी द्वारा प्रेषित किया गया हो अथवा जन सामान्‍य द्वारा प्रेषित किया गया हो, प्रमुख सचिव/सचिव/उप सचिव/अनु सचिव/अनुभाग अधिकारी के माध्‍यम से सम्‍बन्धित समीक्षा अधिकारी को जाता है।  सम्‍बन्धित समीक्षा अधिकारी अपनी टिप्‍पणी अनुभाग अधिकारी को प्रेषित करता है। अनुभाग अधिकारी उस टिप्‍पणी को अनु सचिव/उप सचिव के माध्‍यम से विशेष सचिव को प्रस्‍तुत करता है। नैत्यिक मामलों में सचिव/प्रमुख सचिव स्‍तर तक सम्‍बन्धित पत्र का अन्तिम निस्‍तारण हो जाता है। वृहद निर्णय अथवा नीतिगत मामलों में मा. मंत्री जी के माध्‍यम से मा. मुख्‍यमंत्री जी को पत्रावली अनुमोदनार्थ प्रेषित की जाती है। शासन स्‍तर पर प्राप्‍त प्रत्‍येक पत्र अनुभाग में रिकार्ड कीपर द्वारा दर्ज किया जाता है।

विश्‍वविद्यालयों द्वारा कार्य निष्‍पादन प्रक्रिया

      प्रत्‍येक कृषि विश्‍वविद्यालय का सर्वोच्‍च प्रशासनिक अधिकारी सम्‍बन्धित कुलपति होता है।  विश्‍वविद्यालय की आन्‍तरिक कार्यप्रणाली के लिये सम्‍बन्धित नियम/अधिनियम इत्‍यादि का पालन करने के लिये अंतिम रुप से विश्‍वविद्यालय का कुलपति जिम्‍मेदार होता है।  मात्र वित्‍त नियंत्रक की तैनाती शासन स्‍तर से वित्‍त विभाग द्वारा की जाती है।  शासकीय कृषि विश्‍वविद्यालयों के वित्‍त नियंत्रक उ.प्र. वित्‍त एवं लेखा सेवा के अधिकारी होते हैं, जो कि शासकीय कृषि विश्‍वविद्यालयों में तैनात किये जाते हैं।  वित्‍त नियंत्रकों का मुख्‍य दायित्‍व शासन द्वारा विश्‍वविद्यालयों को स्‍वीकृत शासकीय अनुदान का कृषि विश्‍वविद्यालय स्‍तर पर उपयोग शासकीय नियमों/अधिनियमों के अनुरूप किया जाता है।

      प्रदेश के कृषि विश्‍वविद्यालयों एवं सम्‍बन्धित अन्‍य वभिागों के शिक्षण, शोध एवं प्रसार कार्यों में समन्‍वय स्‍थापित करने, संसाधनों में समरसता स्‍थापित करने, शोध और उसकी उपलब्धियों को क्षेत्रीय असंतुलन की समाप्ति का समीकरण बनाने, शोध, प्रसार एवं  शिक्षण का अधिकाधिक लाभ प्रदेश के कृषकों को उपलब्‍ध कराने के उद्देश्‍य की प्रतिपूर्ति के लिये उ.प्र. कृषि अनुसंधान परषिद (उपकार) की स्‍थापना ''दी सोसाइटीज रजिस्‍ट्रेशन एक्‍ट 1860'' के अन्‍तर्गत जुलाई, 1989 में की गई।  उत्‍तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परषिद एक स्‍वायत्‍तशासी संस्‍था है।  यह अपने मेमोरेन्‍डम ऑफ एसोसिएशन द्वारा संचालित होती है।  महानिदेशक, उत्‍तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परषिद का सर्वोच्‍च पदाधिकारी है और नैत्यिक प्रशासकीय कार्य के निर्वहन का दायित्‍व सचिव का होता है।

दूरभाष

राज्‍य कृषि विश्‍वविद्यालय

      चारों विश्‍वविद्यालयों के कुलपति, वित्‍त नियंत्रक, निबन्‍धक के नाम व कार्यालय/आवासीय दूरभाष नंबर निम्‍नानुसार हैं-

 

विश्‍वविद्यालय का नाम

नाम एवं पद नाम

दूरभाष

कार्यालय

आवास

चन्‍द्र शेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्‍वविद्यालय, कानपुर     

डा. गिरीश चन्‍द्र तिवारी, कुलपति     

0512-2534155

0512-253458

डा. विजय प्रकाश कनौजिया, कुल सचिव   

0512-2533704

9838200313

नरेन्‍द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्‍वविद्यालय, कुमारगंज, फैजाबाद

डा. आर.एस. कुरील, कुलपति 

05270-262097

05270-262161

05270-262097

(फैक्‍स)

05270-262842

डा. पद्माकर त्रिपाठी, कुल सचिव

05270-262035

05270-262104

(फैक्‍स)

 

9413720596

श्री आर.सी. तिवारी, वित्‍त नियंत्रक

05270-262037

9415771862

सरदार वल्‍लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्‍वविद्यालय, मोदीपुरम, मेरठ

प्रो. ए.के. बख्‍शी, कुलपति

-

-

डा. नरेन्‍द्र शर्मा, कुल स‍चि‍व

0121-2888502

0121-2888525

(फैक्‍स)

-

श्री ग्‍यान सि‍ह, वि‍त्‍त नि‍यंत्रक 

-

-

इलाहाबाद कृषि संस्‍थान (डीम्‍ड विश्‍वविद्यालय), इलाहाबाद

प्रो. राजेन्‍द्र बी. लाल, कुलपति

0532-2684284

0532-2684290

0532-2684393

(फैक्‍स)

 

0532-2684587

 

प्रो. ए.के.ए. लॉरेन्‍स, कुल सचिव

0532-2684781

0532-2684281

0532-2684394

(फैक्‍स)

0532-2684620

 

श्री रंजन जॉन, वित्‍त नियंत्रक

0532-2684345

0532-2684289

 

0532-2684588

उत्‍तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद

     उत्‍तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद के महानिदेशक/सचिव के कार्यालय तथा आवास दूरभाष निम्‍नानुसार हैं -

नाम एवं पद नाम

दूरभाष

कार्यालय

आवास

डा. आर.एस. राठौर, उपमहानिदेशक/सचिव

0522-2721646

0522-2721627

0522-2395010

कृषि विश्‍वविद्यालयों के पाठ्यक्रम में प्रवेश प्रक्रिया

      उ.प्र. कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्‍वविद्यालय अधिनियम, 1958 की धारा 26-क को जोड़ कर चक्रीय क्रम में विभिन्‍न पाठ्यक्रमों में भर्ती हेतु एक संयुक्‍त प्रवेश परीक्षा की व्‍यवस्‍था लागू की गई है।  यह व्‍यवस्‍था एकेडेमिक वर्ष 2005 से प्रारम्‍भ की गई है।  संयुक्‍त प्रवेश परीक्षा के आधार पर तैयार किये गये परीक्षाफल के आधार पर काउंसलिंग की जाती है।  काउंसलिंग के आधार पर विभिन्‍न पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाता है।

शासन स्‍तर पर अधिकारियों/कर्मचारियों का वेतनमान

      विभाग के विभिन्‍न अधिकारियों/कर्मचारियों का वेतनमान निम्‍नानुसार है -

क्रम सं.

पद नाम

वेतनमान

1

प्रमुख सचिव

रु. 37,400-67,000 ग्रेड पे रू. 12,000

2

विशेष सचिव

रु. 37,400-67,000 ग्रेड पे रू. 8,900

3

संयुक्‍त सचिव

रु. 37,400-67,000 ग्रेड पे रू. 8,900

4

अनुभाग अधिकारी

रु. 93,00-34,800 ग्रेड पे रू. 4,800

5

समीक्षा अधिकारी

रु. 93,00-34,800 ग्रेड पे रू. 4,600

6

सहायक समीक्षा अधिकारी

रु. 93,00-34,800 ग्रेड पे रू. 4,200

7

अनु सेवक

रु. 5,220-20,200 ग्रेड पे रू. 1,800

विश्‍वविद्यालय स्‍तर पर कार्यरत अधिकारियों का वेतनमान

      विश्‍वविद्यालय स्‍तर पर कुलपति, वित्‍त नियंत्रक, कुल सचिव का वेतनमान निम्‍नानुसार है -

क्रम सं.

पद नाम

वेतनमान

1

कुलपति

रु. 75,000 नियत एवं अन्‍य भत्‍ते

2

वित्‍त नियंत्रक

रु. 37,400-67,000 ग्रेड पे रू. 8,900

3

कुल सचिव

रु. 15,600-39,100 ग्रेड पे रू. 6,600

उत्‍तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद स्‍तर पर अधिकारियों का वेतनमान

क्रम सं.

पद नाम

वेतनमान

1

महानिदेशक

रु. 37,400-67,000 ग्रेड पे रू. 12,000

2

सचिव

रु. 37,400-67,000 ग्रेड पे रू. 8,900

जनसामान्‍य द्वारा सूचना प्राप्‍त किया जाना

      सर्वसाधारण, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग से सम्‍बन्धित कोई सूचना प्रमुख सचिव/सचिव/जन सूचना अधिकारी को आवेदन पत्र के साथ निर्धारित शुल्‍क जमा कर प्राप्‍त कर सकते हैं।  शासन स्‍तर पर सूचना अधिकारी का विवरण निम्‍नानुसार है -

पद नाम

अधिकारी का नाम

दूरभाष

कार्यालय

आवास

जन सूचना अधिकारी

श्री राम गोपाल मौर्य, संयुक्‍त सचिव

0522-2213090

9415062720

अपीलीय अधिकारी

श्री अमिताभ, विशेष सचिव

0522-2213931

9454412790

विश्‍वविद्यालय स्‍तर पर नामित जन सूचना अधिकारियों का विवरण

      यदि विश्‍वविद्यालय स्‍तर पर कोई सूचना वांछित हो तो जन साधारण विश्‍वविद्यालय स्‍तर पर नियुक्‍त जनसूचना अधिकारी को आवेदन देकर सूचना का अधिकार अधिनियम-05 के प्रासंगिक प्राविधानों के अन्‍तर्गत सूचना प्राप्‍त कर सकते हैं। विश्‍वविद्यालय स्‍तर पर जन सूचना अधिकारी/सहायक जन सूचना अधिकारी का विवरण निम्‍नानुसार है -

विश्‍वविद्यालय

नाम एवं पद नाम

दूरभाष

कृषि विश्‍वविद्यालय कानपुर

डा. एम.पी. यादव, जन सूचना अधिकारी

0512-2534156-62

पी.बी.एक्‍स.-193

9415538595

डा. पी.के. गुप्‍ता, सहायक जन सूचना अधिकारी    

पी.बी.एक्‍स.-137

9415079601

 

डा. एस.के.एस. परिहार, अपीलीय अधिकारी

0512-2534156-62

पी.बी.एक्‍स.-105

9452643511   

कृषि विश्‍वविद्यालय फैजाबाद

डा. आर.के. दोहरे, जन सूचना अधिकारी

9415067544

डा. के.एन. सिंह, अपीलीय अधिकारी

05270-262123

9450767369

कृषि विश्‍वविद्यालय मेरठ 

डा. अशोक कुमार, जन सूचना अधिकारी

0121-2888517

श्री देवेन्‍द्र सिंह, सहायक जन सूचना अधिकारी

0121-2888537

डा. देवी सिंह, अपीलीय अधिकारी

0121-2888536

इलाहाबाद कृषि संस्‍थान (डीम्‍ड विश्‍वविद्यालय)

डा. रमाकान्‍त दुबे, जन सूचना अधिकारी

9389008304

प्रो. ए.के.ए. लारेंस, अपीलीय अधिकारी

0532-2684781

0532-2684281

0532-2684394 (फैक्‍स)

 

 

Site is designed & hosted by National Informatics Centre. Site contents are owned  & updated by respective department.
NIC does not take any responsibility regarding website contents
.
National Informatic Centre, Ministry of Communication and Information Technology, Govt of India